BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस, प्रदूषण नियंत्रण करना सिर्फ सरकार का काम नहीं, देश के प्रत्येक नागरिक का काम हैं।

Admin

Mon, Dec 2, 2024
*राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस* *National Pollution Control Day* *दुनिया भर में हर एक दिन की अपनी कहानी, अपना इतिहास और अपना महत्व है। बीते कल में कुछ ऐसा घटता है, जो आने वाले कल की याद बन जाता है। ऐसे में कई दिन किसी न किसी रूप में किसी न किसी याद के तौर पर हमारे इतिहास से जुड़ जाते हैं। इसी कड़ी में आज का दिन यानी 2 दिसंबर, भी किसी न किसी रूप में खास है क्योंकि इस दिन राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है।* *राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस को 2 दिसंबर के दिन इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि 2-3 दिसंबर 1984 को भोपाल गैस त्रासदी हुई थी और इसमें जान गंवाने वाले लोगों की याद में ये दिन मनाया जाता है। भोपाल में हुई ये गैस त्रासदी इतिहास की सबसे घातक औद्यौगिक प्रदूषण आपदाओं में से एक है।* *बात अगर इस दिन के महत्व की करें, तो ये दिन पर्यावरण प्रदूषण के* *बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने और उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्धेश्य किसी भी औद्यौगिक आपदा को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना भी है।* *एक आंकड़े के मुताबिक, वायु प्रदूषण के कारण अकेले भारत में प्रति वर्ष लगभग 70 लाख लोगों को अपनी जान से हाथ गंवाना पड़ता है। वहीं, रिपोर्ट बताती है कि 10 में 9 लोग ऐसे हैं, जिन्हें स्वच्छ हवा नहीं मिल पाती है।* *ये हम सभी जानते हैं कि हमारे शरीर के लिए शुद्ध हवा कितनी जरूरी है। ऐसे में जो प्रदूषित हवा होती है, उसके कण हमारे शरीर में जाकर हृदय, फेफड़ों और मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए हमें वायु प्रदूषण को रोकने के लिए हर वो काम करना चाहिए, जो जरूरी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें