BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

राष्ट्रीय साधारण सभा संपन्न – संगठन को मिला उत्कृष्ट नेतृत्व : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा इस वर्ष उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Apr 20, 2025


राष्ट्रीय साधारण सभा संपन्न – संगठन को मिला उत्कृष्ट नेतृत्व

बाराबंकी, 14 अप्रैल – ग्राहक शोषण से मुक्ति और ग्राहक हित संरक्षण के उद्देश्य से कार्यरत अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा इस वर्ष उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टीआरसी कॉलेज में दिनांक 12 से 14 अप्रैल 2025 के मध्य भव्य रूप से संपन्न हुई।

संगठन, जो वर्ष 1974 से जागरूकता, प्रबोधन एवं मार्गदर्शन के माध्यम से राष्ट्रभर में सक्रिय है, इस वार्षिक सभा में देशभर के प्रांत स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। मध्य क्षेत्र के चारों प्रांत – मालवा, मध्यभारत, महाकौशल एवं छत्तीसगढ़ – से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

सभा के दौरान आगामी तीन वर्षों के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन पूर्ण हुआ तथा विभिन्न क्षेत्रीय दायित्वों की घोषणाएँ की गईं। इस बार मध्यभारत प्रांत की सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

पूर्व न्यायधीश माननीय श्री अशोक पाण्डेय (भोपाल) और माननीय श्रीमती आशा सिंह (ग्वालियर) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया।
श्रीमती दीपलक्ष्मी धामनकर (इंदौर) को सह महिला प्रमुख,
श्रीमती अनिला जगत (इंदौर) को विशेष आमंत्रित सदस्य,
तथा श्री रविकांत जयसवाल (रायपुर) को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।

साथ ही, श्री अलंकार वशिष्ठ (गुना) को मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री और श्री विजय पाटिल (बुरहानपुर) को मध्य क्षेत्र सह-संगठन मंत्री बनाया गया।

सभा के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में “ग्राहक शोषण से मुक्ति” का संकल्प दोहराया और संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


विज्ञापन

जरूरी खबरें