BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

महोत्सव की भक्ति-मय, सांस्कृतिक और सामाजिक झलक, सभी भावविभोर : मातृछाया भोपाल परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत नन्दोत्सव का आयोजन

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Aug 23, 2025

मातृछाया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न

भोपाल, 23 अगस्त 2025। मातृछाया भोपाल परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत नन्दोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और भक्ति भाव से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री महेन्द्र कुमार शुक्ला (पूर्व उपाध्यक्ष सेवा भारती, मध्यभारत), श्रीमती आशा शुक्ला (संरक्षक, आनंद धाम), श्री विमल कुमार त्यागी (सचिव सेवा भारती, मध्यभारत एवं मातृछाया भोपाल) और श्री सुनील माहेश्वरी (अध्यक्ष मातृछाया भोपाल) ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

अध्यक्ष श्री सुनील माहेश्वरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में मातृछाया की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि "मातृछाया से जुड़ना मन को शांति और संतोष प्रदान करता है।"

कार्यक्रम में सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण जन्म की लीला का सुंदर नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन जीत लिया।

श्री रामअवतार यादव (कार्यक्रम संचालन) ने मातृछाया की यशोदा एवं अन्नपूर्णा दीदियों के त्याग और समर्पण को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। मातृछाया परिवार ने सभी दीदियों का सम्मान किया और उनके कार्य की सराहना की।

समापन सत्र में आरती एवं मटकी फोड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

श्रीमती मालती साहू (आयाम प्रमुख, मातृछाया) ने अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. मोनिका रॉय, श्री रवि जोशी (उपाध्यक्ष मातृछाया), श्रीमती सीमा निघोजकर, श्रीमती विद्या सुरंगे (सदस्य मातृछाया), डॉ. धनीराम पवार (अध्यक्ष बाल कल्याण समिति), श्री अलकार जैन (सदस्य बाल कल्याण समिति), डॉ. दिनेश शर्मा (विभाग पूर्णकालिक), श्री करण सिंह कौशिक (भोपाल विभाग संयोजक), श्री सुधांशु मिश्रा (प्रबंधक मातृछाया) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

महोत्सव की भक्ति-मय, सांस्कृतिक और सामाजिक झलक ने सभी को भावविभोर कर दिया।


विज्ञापन

जरूरी खबरें