शेड्यूल एम (Schedule M) के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: मंडीदीप की तीन औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश
Ashwani Kumar Sinha
Fri, Oct 16, 2026
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: मंडीदीप की तीन औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण, नियमों के पालन के निर्देश
मंडीदीप/रायसेन, 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश ने शुक्रवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मंडीदीप स्थित तीन औद्योगिक इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान औषधि निर्माण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मेसर्स एरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में एलोपैथिक दवाओं—टेबलेट, कैप्सूल एवं इंजेक्शन—का निर्माण पाया गया। अधिकारियों ने फर्म को औषधि निर्माण संबंधी शेड्यूल एम (Schedule M) के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ मेसर्स बायो न्यूट्रिएंट प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया गया, जहां सोया पनीर एवं मिल्क पाउडर का निर्माण होता है। वहीं, मेसर्स हर्ष इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में चॉकलेट सिरप, टोमेटो प्यूरी एवं रियल जूस आदि के निर्माण का निरीक्षण किया गया।
खाद्य उत्पाद बनाने वाली दोनों इकाइयों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के निर्धारित नियमों एवं मानकों का 
पूर्णतः पालन करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि औषधियों की गुणवत्ता और खाद्य पदार्थों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मानकों का पालन आवश्यक है।
विज्ञापन