BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

132 परिवारों का मातृ-हस्त भोजन, समाज-परिवार और संघ के आत्मीय संबंध हुए : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग-विशेष में मातृ-हस्त भोजन कार्यक्रम

Ashwani Kumar Sinha

Sat, May 30, 2026

संघ शिक्षा वर्ग में 132 परिवारों का मातृ-हस्त भोजन, समाज-परिवार और संघ के आत्मीय संबंध हुए सुदृढ़

बैतूल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग-विशेष में मातृ-हस्त भोजन कार्यक्रम अत्यंत आत्मीय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के 132 परिवारों ने सहभागिता करते हुए स्वयंसेवकों के लिए अपने घरों में भोजन तैयार कर मातृभाव से भोजन कराया। इस अवसर पर समाज और संघ के मध्य स्नेह, विश्वास तथा आत्मीयता का सशक्त वातावरण निर्मित हुआ।

मातृ-हस्त भोजन कार्यक्रम संघ की उस परंपरा का जीवंत स्वरूप है, जिसमें परिवार और समाज संघ कार्य के साथ आत्मीय रूप से जुड़ते हैं। भोजन वितरण के दौरान स्वयंसेवकों एवं परिवारों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ तथा राष्ट्र निर्माण में परिवार संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्ग पालक विक्रम सिंह ने संघ के पंच परिवर्तन विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जीवनशैली तथा नागरिक कर्तव्यों के पालन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे जाति, पंथ एवं ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर समरस एवं संगठित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने परिवारों में संवाद, संस्कार और आत्मीयता को बढ़ाने, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे पर्यावरणीय प्रयासों को जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए राष्ट्र की उन्नति और समाज के कल्याण में योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित परिवारों ने संघ शिक्षा वर्ग के वातावरण, अनुशासन एवं राष्ट्रभावना से ओतप्रोत प्रशिक्षण को निकट से अनुभव किया तथा स्वयंसेवकों के प्रति अपना स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें