BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

डीआरएम पंकज त्यागी ने रेलवे की वर्तमान एवं भविष्य की योजनाओं की : रेलवे सलाहकार समिति, भोपाल मंडल की बैठक संपन्न

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Apr 30, 2026

रेलवे सलाहकार समिति, भोपाल मंडल की बैठक संपन्न

भोपाल। रेलवे सलाहकार समिति, पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल की तृतीय बैठक डीआरएम कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत से हुई। इसके बाद डीआरएम पंकज त्यागी ने रेलवे की वर्तमान एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक का संचालन पंकज दुबे ने किया।

बैठक में समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे उठाए। सदस्य निलेश श्रीवास्तव ने मंडल के लगभग 40 स्टेशनों के निरीक्षण का हवाला देते हुए स्वच्छता और शौचालय व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध वेंडरों की सक्रियता का मुद्दा भी उठाया।

गर्मी के मौसम में यात्रियों को पेयजल उपलब्धता पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि Rail Neer निर्धारित मूल्य 14 रुपये के स्थान पर 15 रुपये में बेचा जा रहा है, वहीं कई स्थानों पर इसके बजाय स्थानीय पानी 15-20 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके अलावा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की पार्किंग व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाने का सुझाव दिया, जिसमें रेलवे, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।

बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों का सदस्यों ने समर्थन किया और संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें