BREAKING NEWS

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के पालन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण, लेबलिंग

अर्चना प्रकाशन न्यास के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

शाखा से समाज संगठन और समाज संगठन से राष्ट्र निर्माण की यात्रा है संघ : : लाल परेड मैदान में 30 हजार स्वयंसेवकों का विराट एकत्रीकरण, 5 हजार मातृशक्ति एवं समाजजन हुए सहभागी

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Sep 20, 2026

शाखा से समाज संगठन और समाज संगठन से राष्ट्र निर्माण की यात्रा है संघ : दत्तात्रेय होसबाले

लाल परेड मैदान में 30 हजार स्वयंसेवकों का विराट एकत्रीकरण, 5 हजार मातृशक्ति एवं समाजजन हुए सहभागी

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष की गतिविधियों के क्रम में रविवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में स्वयंसेवकों का विराट एकत्रीकरण आयोजित किया गया। अनुशासन, संगठन और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में करीब 30 हजार स्वयंसेवक तथा समाज से 5 हजार मातृशक्ति एवं समाजजन सहभागी हुए।

कार्यक्रम में संघ की शताब्दी यात्रा, समाज के साथ किए गए विभिन्न संपर्क एवं सेवा कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। सामूहिक आसन, योग प्रदर्शन तथा घोष की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। घोष वादकों ने विभिन्न रचनाओं की प्रस्तुति दी, वहीं घोष की धुनों के साथ मैदान में स्वस्तिक एवं संघ के शताब्दी वर्ष के प्रतीक ‘100’ सहित विभिन्न आकृतियों का सामूहिक प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम्स भोपाल के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोतवाल उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, मध्यभारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय तथा भोपाल विभाग संघचालक सोमकांत उमालकर मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक आसनों के प्रदर्शन से हुआ। इसमें उत्कट आसन, अर्धकटि चक्रासन, अर्धचक्रासन सहित विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सामूहिक योग प्रदर्शन में सात प्रकार के योगाभ्यास प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से शारीरिक अनुशासन और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।

अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोतवाल

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. नरेंद्र कोतवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण की यात्रा है। ऐसे कार्यक्रम में उपस्थित होना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति से शुरू होकर परिवार, समाज और राष्ट्र तक पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की शक्ति केवल उसकी भौतिक उपलब्धियों से निर्धारित नहीं होती, बल्कि नागरिकों के चरित्र, सामाजिक एकता, कर्तव्यबोध और परस्पर सहयोग से भी राष्ट्र की शक्ति निर्धारित होती है।

डॉ. कोतवाल ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के अवसर पहुंचें और प्रत्येक नागरिक स्वयं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का सहभागी समझे।

हर नागरिक प्रतिदिन सोचे कि वह राष्ट्र के लिए क्या कर सकता है : दत्तात्रेय होसबाले

संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को प्रतिदिन यह विचार करना चाहिए कि वह राष्ट्र के लिए क्या कर सकता है। उन्होंने कहा कि संघ की कार्यपद्धति में शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण, व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य किया जाता है।

उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क, सेवा, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभाव को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें