: भोपाल के कृष्णा नगर ब्रम्हाकुमारी की संचालिका मधु बहन को महिला दिवस पर सम्मानित किया गया
Admin
Thu, Mar 14, 2024
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा कृष्णा नगर सेवा केंद्र भोपाल की संचालिका ब्रह्माकुमारी मधु बहन जी को यूथ विंग विमेंस ग्रुप मध्य प्रदेश शासन की ओर से सम्मानित करते हुए वूमेंस ग्रुप के अध्यक्ष और साथी यूनिवर्सिटी के वाइस प्रेसिडेंट ने ब्रह्माकुमारी मधु बहन जी को सशक्त और शक्तिशाली प्रतिभा से धनी समाज सेवा में आगे आने वाली दीदी जी का सम्मान किया गया और उन्हें वूमेंस डे के मौके पर नारी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया यह बड़े ही गौरव की बात है की आज हमारे समाज में नारी को सम्मान दिया जा रहा है यह सम्मान मिलने के उपरांत ब्रह्माकुमारी मधु बहन जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि आज हमारे समाज में नारी को सम्मानित तो किया जा रहा है और नारी आगे भी बढ़ रही है सभी क्षेत्रों मे नारी अपना बराबर का भागीदारी निभा रही है लेकिन आज भी हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो नारी की प्रतिभा को बढ़ाने नहीं देते हैं लेकिन इस समय स्वयं भगवान नारी शक्ति को आगे करके इस संसार को परिवर्तन कर रहे हैं आज वर्तमान समय आप सभी जानते हैं कि नारी शक्ति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में कितना बड़ा कार्य कर रही है सारे विश्व में ब्रह्माकुमारी की एक मात्र ऐसी संस्था है जिसका संचालन नारी शक्ति करती है तो मैं यहां पर उपस्थित अपने सभी गणमान्य अतिथि और सभा में उपस्थित सभी बहनों और भाइयों से कहना चाहती हूं कि आप सभी ब्रह्माकुमारी संस्था में अवश्य जाएं और भगवान के द्वारा प्राप्त शक्ति से बहनों के द्वारा संचालित की जाने वाले ब्रह्माकुमारी संस्था में देखें की कितनी सहज और सुंदर तरीके से हो रहा है मैं आप सभी को ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से धन्यवाद करती हूं कि आज आपने न केवल मुझे सम्मानित किया है बल्कि अपने संस्था की उन सभी बहनों का सम्मान किया है जो आज संसार को परिवर्तन करने में लगी हुई है आप सभी का पुनः धन्यवाद ओम शांति
विज्ञापन