BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

मध्य प्रदेश देश का "टाइगर स्टेट" है और बाघों सहित वन्यजीवों का संरक्षण : अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर रातापानी टाइगर रिजर्व का लोगो एवं पुस्तक का विमोचन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया संरक्षण

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Jul 29, 2026

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर रातापानी टाइगर रिजर्व का लोगो एवं पुस्तक का विमोचन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया संरक्षण का संदेश

भोपाल, 29 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार (मिंटो हॉल), भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, वन्यजीव विशेषज्ञों, विद्यार्थियों तथा प्रकृति प्रेमियों की सहभागिता रही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रातापानी टाइगर रिजर्व के आधिकारिक लोगो तथा रातापानी टाइगर रिजर्व पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का "टाइगर स्टेट" है और बाघों सहित वन्यजीवों का संरक्षण हमारी प्राकृतिक विरासत, समृद्ध जैव विविधता एवं पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि रातापानी टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का आठवां तथा देश का 57वां टाइगर रिजर्व है, जो अपनी समृद्ध जैव विविधता, घने वनों एवं वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के लिए विशेष पहचान रखता है। यह क्षेत्र बाघों सहित अनेक दुर्लभ वन्यजीवों और पक्षियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से बाघों, वनों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं संतुलित प्राकृतिक विरासत के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें