BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

अकादमिक के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन के लिए भी तैयार करते : शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय में “Financial & Tax Planning” पर व्याख्यान आयोजित

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Dec 23, 2025

शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय में “Financial & Tax Planning” पर व्याख्यान आयोजित

भोपाल। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद, भोपाल में आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए “Financial & Tax Planning” विषय पर एक उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, कर नियोजन तथा भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट सुश्री भारती कुकरेजा रहीं। उन्होंने सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से वित्तीय नियोजन के महत्व को स्पष्ट किया। अपने व्याख्यान में उन्होंने नियमित बचत, सही निवेश विकल्पों के चयन तथा आयकर अधिनियम के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न छूटों एवं प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि यह ज्ञान व्यक्ति के आर्थिक भविष्य को सुदृढ़ बनाने में सहायक होता है।

उन्होंने आयकर नियोजन, म्यूचुअल फंड, बीमा, पेंशन योजनाएँ, दीर्घकालीन निवेश एवं जोखिम प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को प्रारंभिक आयु से ही वित्तीय अनुशासन अपनाने और पारदर्शी कर भुगतान की आदत विकसित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक एवं बदलते आर्थिक परिवेश में विद्यार्थियों के लिए वित्तीय एवं कर संबंधी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को अकादमिक के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन के लिए भी तैयार करते हैं। उन्होंने मुख्य वक्ता सुश्री भारती कुकरेजा के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट आराधना धुर्वे द्वारा प्रभावशाली एवं सुसंगठित ढंग से किया गया। अंत में डॉ. राकेश कुमार राणा (वरिष्ठ प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग) द्वारा मुख्य वक्ता का आभार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे और सभी ने व्याख्यान को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें