BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

बच्चों को नशे से दूर रखने एवं पुनर्वास में सक्रिय सहयोग प्रदान करें : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में विशेष जागरूकता अभियान शुरू कोरबा

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Jan 13, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में विशेष जागरूकता अभियान शुरू

कोरबा। राज्य बाल संरक्षण समिति, छत्तीसगढ़ एवं संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, नया रायपुर के निर्देशानुसार जिले में बच्चों द्वारा ड्रग्स एवं अन्य स्वापक औषधियों के प्रयोग की रोकथाम हेतु नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

कलेक्टर कोरबा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के नेतृत्व में विभिन्न विभागों—पुलिस, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, आबकारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, समाज कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण सहित अन्य विभागों के समन्वय से जिला स्तरीय दल का गठन किया गया है।

यह संयुक्त अभियान 01 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक शैक्षणिक संस्थानों, बाल देखरेख संस्थाओं, सार्वजनिक स्थलों एवं बच्चों की उपस्थिति वाले चिन्हांकित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बच्चों में नशे के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, रोकथाम एवं आवश्यक निवारक कार्यवाही सुनिश्चित करना है।

अभियान के दौरान देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के तहत बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने दुकानदारों, समाज प्रमुखों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे बच्चों को नशे से दूर रखने एवं पुनर्वास में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें