बिसेन परिवार ने शुरू कराया शिव महापुराण कथा महोत्सव : कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान
Ashwani Kumar Sinha
Mon, Sep 28, 2026
बिसेन परिवार ने शुरू कराया शिव महापुराण कथा महोत्सव
कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित 

शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान सिंह बिसेन की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर लगातार दूसरे वर्ष शिव महापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर शिव मंदिर परिसर स्थित सरोवर से बिसेन परिवार एवं बलगी नगर की महिलाओं ने जल लेकर कलश यात्रा निकाली। कर्मा लोक नृत्य एवं धार्मिक उत्साह के साथ निकली कलश यात्रा ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कथा महोत्सव में श्रीधाम वृंदावन के भागवताचार्य श्री गोपाल मिश्र जी द्वारा शिव महापुराण की कथा का विस्तृत वर्णन किया जा रहा है। उनके मुखारविंद से भगवान शिव की महिमा, धार्मिक प्रसंगों एवं शिव पुराण के विभिन्न आख्यानों का श्रद्धालु श्रवण कर रहे हैं।
शिव महापुराण कथा के प्रमुख यजमान के रूप में सुशांत सिंह बिसेन एवं उनकी धर्मपत्नी अंजली सिंह तथा आशीष सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी अपर्णा सिंह उपस्थित हैं। कथा महोत्सव को लेकर बलगी नगर में श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।
विज्ञापन