BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: भोपाल में दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुये आमजन को गुणवत्तापूर्ण नमकीन तथा मिठाइयों मिले इसलिए, करोंद तथा मिसरोद स्थित 14 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

Admin

Fri, Oct 25, 2024
दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुये आमजन को गुणवत्तापूर्ण नमकीन तथा मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा पुराना भोपाल, नर्मदापुरम् रोड़, शाहजाहांनाबाद, बैरसिया, कोहेफिजा, जहांगीराबाद, करोंद तथा मिसरोद स्थित 14 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाइयों तथा नमकीन के नमूने लिये गये। निरीक्षण किये गये प्रतिष्ठानों में बैरसिया स्थित सांची पार्लर एवं बेकरी से मावा एवं पनीर के नमूने लेकर 50 किलोग्राम मावा जप्त किया गया, मिसरोद स्थित कृष्णा स्वीट्स से मिल्क केक, कोहेफिजा स्थित नेशनल डेयरी से पनीर एवं कीम, श्री कान्हा डेयरी से मावा एवं घी, शाहजाहांनाबाद स्थित राजू नमकीन से नमकीन, जाहंगीराबाद स्थित अग्रवाल डेयरी से पनीर तथा दही, आकाश स्वीट्स् से रसगुल्ला तथा मलाई बर्फी, नर्मदापुरम् रोड़ स्थित गणपति बीकानेर से मथुरा पेड़ा तथा बेसन बर्फी, राजस्थान स्वीट्स से मिल्क केक पुराना भोपाल स्थित सेंट्रल इंडिया डेयरी से घी तथा मावा, स्टैण्डर्ड डेयरी से मिल्क केक तथा मलाई टिकिया, अशोक होटल से गुलाबजामुन तथा बालूशाही, आर.के. नमकीन से दो नमकीन तथा करोंद स्थित भारत डेयरी से मावा के नमूने लिये गये। अभिहित अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशानुसार नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला. भोपाल प्रेषित किये गये हैं तथा अनियमितता पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें