BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

एमपी नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चार खाद्य नमूने जांच के : भोपाल में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की संयुक्त जांच, ड्रैगन हाउस का खाद्य पंजीयन निलंबित

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Sep 15, 2026

भोपाल में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों की संयुक्त जांच, ड्रैगन हाउस का खाद्य पंजीयन निलंबित

एमपी नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, चार खाद्य नमूने जांच के लिए लिए

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने एमपी नगर क्षेत्र स्थित तीन होटल एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, स्वच्छता, पेयजल, कर्मचारी स्वास्थ्य तथा सैनिटरी-हाइजीनिक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं और कुल चार खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए।

ड्रैगन हाउस पर गंभीर अनियमितताएं

एमपी नगर जोन-1 स्थित ड्रैगन हाउस (भविष्या होटल एंड क्लब प्राइवेट लिमिटेड) के निरीक्षण के दौरान पांच पैकेट मशरूम सड़ी-गली एवं खराब अवस्था में मिले। एक्सपायर्ड मसालों के पैकेट भी पाए गए, जिन पर चूहों द्वारा कुतरे जाने के निशान थे। किचन में चूहों की मौजूदगी के प्रमाण मिले तथा प्रतिष्ठान के मैनेजर ने भी चूहों की समस्या की जानकारी दी।

जांच में शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों के पृथक भंडारण की व्यवस्था नहीं मिली। पांच फ्रीजर में खाद्य पदार्थों का एक साथ भंडारण किया जा रहा था। सैनिटरी एवं हाइजीनिक आवश्यकताओं के पालन में भी कमियां पाई गईं।

प्रतिष्ठान से Kingfisher Strong Premium Beer और Aroma Powder के दो नमूने लिए गए। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए ड्रैगन हाउस का खाद्य पंजीयन आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया।

इंडियन कॉफी हाउस में भी मिलीं कमियां

एमपी नगर जोन-1 स्थित Indian Coffee House के निरीक्षण में खुले डस्टबिन और साफ-सफाई की अपर्याप्त व्यवस्था पाई गई। पैक्ड पापड़ मिसब्रांडेड पाए गए। प्रतिष्ठान के प्रतिनिधि द्वारा इन्हें केरल से आया हुआ बताया गया।

नॉनवेज खाद्य पदार्थों के लिए पृथक भंडारण, प्रोसेसिंग, बर्तनों और फ्रीजर की व्यवस्था नहीं पाई गई। दो कड़ाहियां अत्यधिक काली और अस्वच्छ अवस्था में मिलीं। ड्रेनेज से पानी की निकासी की व्यवस्था भी उचित नहीं पाई गई।

प्रतिष्ठान से खुले तेल का एक नमूना गुणवत्ता जांच के लिए लिया गया।

राजहंस में खराब मशरूम मिला, पनीर का नमूना लिया

एमपी नगर स्थित राजहंस प्रतिष्ठान के निरीक्षण में दो खुले डस्टबिन तथा एक पैकेट खराब/सड़ा हुआ मशरूम पाया गया। प्रतिष्ठान में कार्यरत 15 कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। पेयजल की पोटेबिलिटी रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं पाई गई।

निरीक्षण के दौरान ₹250 प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध पनीर का भौतिक सत्यापन किया गया। गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर पनीर का एक नमूना जांच के लिए लिया गया।

हालांकि, प्रतिष्ठान में FSSAI लाइसेंस प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित पाया गया। कर्मचारी उचित वेशभूषा में मिले तथा सामान्य साफ-सफाई की स्थिति उचित पाई गई।

चार नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा तीनों प्रतिष्ठानों से कुल चार खाद्य नमूने लिए गए हैं। इनमें ड्रैगन हाउस से दो, इंडियन कॉफी हाउस से एक और राजहंस से एक नमूना शामिल है। सभी नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें