BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: जबलपुर कलेक्टर के पुत्र अमोल की दिल्ली मे निधन

Admin

Sun, Jun 2, 2024

कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली रवाना, आज जबलपुर लायी जायेगी पार्थिव देह जबलपुर, जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के युवा होनहार पुत्र अमोल सक्सेना का दिल्ली में बीमारी के दौरान निधन हो गया। बताया गया है कि २० वर्षीय अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे साथ ही स्क्रिप राइटिंग का काम सीख रहे थे। सूत्रों की माने तो हीट स्ट्रोक (लू) लगने के कारण उन्हें बुखार आ रहा था और उनकी तबियत गड़बड़ थी। शनिवार की रात कलेक्टर दीपक सक्सेना ने फोन पर अपने बेटे से बातचीत की थी और डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह भी दी थी लेकिन बताया गया है कि अमोल ने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी और दवा सेवन करने के बाद सो गये। डॉक्टर से परामर्श नहीं लिया। रविवार की दोपहर अमोल इस दुनिया को अलबिदा कह गये। यह दुखद जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली के लिये रवाना हो गये। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अमोल की पार्थिव देह आज सोमवार को चार्टेड प्लेन से जबलपुर लायी जायेगी। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। इस दुखद खबर के मिलते ही प्रशासनिक जगत में शोक की लहर छा गई। शोक संवेदना व्यक्त करने बालों का कलेक्टर निवास पर तांता लग गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें