: जानना जरूरी है मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में 10 रुपए में खाद्य पदार्थ की जांच
Admin
Sat, Oct 26, 2024
जानना जरूरी है
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब में 10 रुपए में खाद्य पदार्थ की जांच
खाने-पीने की चीजों में मिलावट की जांच के लिए खाद्य विभाग की मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन में आमजन किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच करा सकते हैं। इसमें शिकायत करने वाले की पहचान भी उजागर नहीं होती है। किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका पर सीएम हेल्पलाइन नंबर 181, एफएसएसएआई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी आफ इंडिया), खाद्य सुरक्षा प्रशासन कार्यालय आदि पर भी शिकायत कर सकते हैं।
• किसी खाद्य पदार्थ की जांच करवाना हो तो कैसे करा सकते हैं?
- मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी वैन के जरिए फूड आइटम की जांच करा सकते हैं।
• हम इससे कैसे संपर्क कर सकते हैं?
फिलहाल संभाग के 5 जिलों में 1 गाड़ी घूमती हैं। इसके अलावा कार्यालय में संपर्क कर वैन की लोकेशन लेकर जांच करवाई जा सकती है।
• यह मुफ्त सेवा है या कोई शुल्क लगेगा?
नहीं, जांच का 10 रुपए शुल्क है।
• खाद्य पदार्थ में मिलावट की शिकायत कहां करें?
खाद्य सुरक्षा विभाग, कलेक्टर कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यमों से भी कर सकते हैं। और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के जे पी हॉस्पिटल तुलसीनगर वाले कार्यालय में कर सकते है।
• शिकायतकर्ता को पहचान उजागर नहीं करना है तो क्या करे?
यदि पहचान नहीं बताना चाहते हैं तो एमपीएफडीएएमआइएस.इन पर शिकायत कर सकते हैं।
मिलावट मिलने पर क्या कार्रवाई होती है?
शिकायत किए गए प्रतिष्ठान की जांच, कानून की अवहेलना पाए जाने पर जुर्माना और कारावास दोनों का प्रावधान है।।
घर में जांच करने के लिए कोई तरीके है?
जांच के लिए डीएआरटी एफएसएसएआई द्वारा यू ट्यूब पर खाद्य पदार्थों के वीडियो अपलोड किए हैं। साथ ही magic box book download किया जा सकता है।
विज्ञापन