भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग से प्राप्त शिकायत : लालघाटी क्षेत्र में फास्ट फूड प्रतिष्ठानों की जांच, 25 नमूनों की मौके पर जांच
Ashwani Kumar Sinha
Fri, Feb 20, 2026
लालघाटी क्षेत्र में फास्ट फूड प्रतिष्ठानों की जांच, 25 नमूनों की मौके पर जांच
भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग से प्राप्त शिकायत के क्रम में एवं आमजन को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, जिला भोपाल द्वारा नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लालघाटी हॉकर्स कॉर्नर स्थित सागर गैरे से टोमेटो सॉस, चाउमीन, नूडल्स व मंचूरियन, शर्मा विष्णु फास्ट फूड से राइस पनीर, चाउमीन व नूडल्स, मामाजी जलेबी से बेसन लड्डू व मावा जलेबी, आनंदम फैमिली रेस्टोरेंट से चाउमीन, नूडल्स व मंचूरियन तथा माँ अन्नपूर्णा भोजनालय से चाउमीन, नूडल्स, हरी चटनी व लाल चटनी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर ही जांच की गई।
चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से कुल 5 प्रतिष्ठानों से 25 खाद्य पदार्थों के नमूनों की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई। जांच के दौरान सभी फास्ट फूड व रेस्टोरेंट संचालकों को अजीनोमोटो के संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इसके उपयोग से परहेज करने की सलाह दी गई।
निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री भोजराज धाकड़ एवं एमएफटीएल केमिस्ट श्री अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान निरंतर जारी 
विज्ञापन