BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: भोपाल गोविन्दपुरा स्थित कारखानों की जांच और नमूना संग्रहण,सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर नमूने लिये गये

Admin

Wed, Dec 4, 2024
गोविन्दपुरा स्थित कारखानों की जांच और नमूना संग्रहण भोपाल में निर्मित मसालों तथा नमकीन आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा गोविन्दपुरा स्थित चार मसाला तथा नमकीन उत्पादन केन्द्रों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच हेतु मसालों तथा नमकीन के नमूने लिये गये। आज किये गये निरीक्षणों में लाजवाब मसाला उद्योग से हल्दी, धनिया तथा मिर्च, अमित गृह उद्योग से नमकीन, बेसन तथा सोयाबीन तेल, आपूर्ति मसाला एवं गृह उद्योग से हल्दी, धनिया तथा सरसों तेल, नमो फूड्स से नमकीन, बेसन तथा पाम तेल के नमूने लिये गये ।

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर नमूने लिये गये

करोंद चौराहा, भोपाल स्थित आनंद डेयरी एण्ड स्वीटस् के द्वारा फफूंद लगी मिठाई का विक्रय किये जाने के बाद उपभोक्ता के द्वारा सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत की जांच हेतु अभिहित अधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा प्रतिष्ठान से मलाई बर्फी का नमूना लिया गया है साथ ही खाद्य कारोबार कर्ता को भविष्य में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिये गये । अभिहित अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशानुसार नमूनों को ईदगाह हिल्स स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। नमूनों के जांच उपरांत अनियमितता पाये जाने पर संबंधित खाद्य कारोबार कर्ताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अर्न्तगत कार्यवाही की जायेगी । दिनांकः 04.12.2024

विज्ञापन

जरूरी खबरें