BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: भोपाल के मंगलवारा तथा सब्जीमण्डी स्थित कन्फेक्शनरी दुकानों की जांच और नमूना संग्रहण

Admin

Thu, Dec 5, 2024

मंगलवारा तथा सब्जीमण्डी स्थित कन्फेक्शनरी दुकानों की जांच और नमूना संग्रहण

बाजार में विक्रय हेतु उपलब्ध कन्फेक्शनरी आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मंगलवारा तथा पुरानी सब्जी मण्डी स्थित कन्फेक्शनरी के सात थोक विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच हेतु चॉकलेट, केण्डी, टॉफी जैसे कन्फेशनरी उत्पादों के कुल 20 नमूने लिये गये । आज किये गये निरीक्षणों में सब्जी मण्डी स्थित ज्योति ट्रेडर्स से चार कन्फेशनरी, पायल ट्रेडर्स से तीन कन्फेशनरी, सुनील ट्रेडर्स से तीन कन्फेशनरी, नेशनल कन्फेशनरी से चार कन्फेशनरी, मंगलवारा स्थित शुभम स्वीट्स से दो कन्फेशनरी, शिवशक्ति स्वीट्स से दो कन्फेशनरी तथा गुरुद्वारा नानकसर के पास स्थित कृष्णा ट्रेडिंग एण्ड प्रोविजन स्टोर से दो कन्फेशनरी के नमूने लिये गये। कृष्णा ट्रेडिंग एण्ड प्रोविजन स्टोर में खाद्य कारोबार का संचालन बिना खाद्य पंजीयन / अनुज्ञप्ति प्राप्त किये होना पाये जाने पर अभिहित अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा के द्वारा खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत प्रकरण माननीय सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। लिये गये नमूनों को ईदगाह हिल्स स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। नमूनों के जांच उपरांत अनियमितता पाये जाने पर संबंधित खाद्य कारोबार कर्ताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अर्न्तगत कार्यवाही की जायेगी । दिनांकः 05.12.2024

विज्ञापन

जरूरी खबरें