BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

डेयरी से भैंस के दूध का नमूना, चलित दुग्ध वाहन : भोपाल में मिलावटी दूध व दुग्ध उत्पादों के विरुद्ध सघन अभियान, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Feb 7, 2026

भोपाल में मिलावटी दूध व दुग्ध उत्पादों के विरुद्ध सघन अभियान, कई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली (भारत सरकार) के निर्देशानुसार मिलावटी दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध व दुग्ध उत्पादों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, जिला भोपाल द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

इस अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरा छिंदवाड़ा, पोस्ट मुगलिया छाप, तहसील हुजूर स्थित धनगर दूध डेयरी से भैंस के दूध का नमूना, चलित दुग्ध वाहन क्रमांक एम.पी.04 जेड एल 8565 से गाय के दूध का नमूना तथा श्री कान्हा डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना संग्रहित किया गया।

इसके अतिरिक्त, हाल ही में प्राप्त शिकायतों के आधार पर श्री रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज मेस से दाल-चावल, चाय-लीला, रोहित नगर से आइस टी, शाही पिंड से पनीर एवं मिक्स वेज तथा शिखा होटल एंड रेस्टोरेंट से पनीर, मावा बाटी, पनीर ग्रेवी, तुअर दाल, मसाले, चावल एवं बूंदी के नमूने भी लिए गए।

सभी नमूनों को नियमानुसार जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स, भोपाल भेजा गया है। जांच के दौरान दूध एवं दुग्ध उत्पादों में स्टार्च, आयोडीन टेस्ट, माइक्रोबियल जांच, फैट एवं मॉइस्चर कंटेंट की मात्रा का परीक्षण किया जाएगा।

मौके पर निरीक्षण के दौरान जहां कमियां पाई गईं, वहां संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावट के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें