BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुआ : शासकीय कला एवं वाणिज्य नवीन महाविद्यालय में एनपीएस पर जानकारीपरक व्याख्यान

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Dec 20, 2025

शासकीय कला एवं वाणिज्य नवीन महाविद्यालय में एनपीएस पर जानकारीपरक व्याख्यान

भोपाल। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में आज राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक जानकारीपरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सुश्री वैष्णवी तिवारी (क्षेत्रीय प्रबंधक) एवं श्री मनोज बबेले (क्षेत्रीय प्रबंधक) विशेष वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने एनपीएस की संकल्पना, उद्देश्य, लाभ, अंशदान प्रक्रिया, कर संबंधी प्रावधानों तथा हाल ही में किए गए संशोधनों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एनपीएस की उपयोगिता को सरल उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट करते हुए उपस्थित जनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव चौबे ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे व्यावहारिक एवं वित्तीय साक्षरता से जुड़े कार्यक्रम कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप शर्मा ने अपने उद्बोधन में एसबीआई के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनपीएस से संबंधित अद्यतन जानकारी आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों—दोनों के लिए लाभकारी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें