भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया : भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर फाइनल में
Ashwani Kumar Sinha
Thu, Mar 5, 2026
आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 253 रन बनाए। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी। भारत ने यह मुकाबला 7 रन से जीत लिया और इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
विज्ञापन