BREAKING NEWS

अधिवक्ता रवींद्र पाराशर को छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

मांस विक्रय पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की है। : नवरात्रि में मांस-मटन की दुकानों के विरोध में हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Mar 29, 2025

नवरात्रि में मांस-मटन की दुकानों के विरोध में हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

भोपाल। हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर विभिन्न हिंदू संगठनों ने मंदिरों के आसपास संचालित मांस एवं मटन की दुकानों का विरोध किया। इसके तहत संगठनों ने टीटी नगर एसडीएम श्रीमती अर्चना शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि नवरात्रि के दौरान इन दुकानों को बंद रखा जाए

हिंदू संगठनों का कहना है कि नवरात्रि के नौ दिन सनातन परंपरा में देवी उपासना के लिए विशेष माने जाते हैं, ऐसे में मंदिरों के पास मांस-मटन की दुकानें खुली रहने से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। संगठनों ने प्रशासन से मांस विक्रय पर अस्थायी रोक लगाने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में परिवर्तन समिति से निलेश कुमार श्रीवास्तव, भारतीय जनता युवा मोर्चा से नितिन परिहार, संस्कृति बचाओ मंच से चंद्रशेखर तिवारी, सोनू पालीवाल, रोमी साहू, विकास गौतम, ऋषि पांडे सहित अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।

संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रशासन ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए उचित निर्णय का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें