BREAKING NEWS

अधिवक्ता रवींद्र पाराशर को छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

हिंदुत्व एवं सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का प्रयास : अवधपुरी क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन अपने अंतिम चरण में सिद्धेश्वरी बस्ती में होगा अवधपुरी का अंतिम सम्मेलन

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Jan 21, 2026

अवधपुरी क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन अपने अंतिम चरण में सिद्धेश्वरी बस्ती में होगा अवधपुरी का अंतिम सम्मेलन

भोपाल।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। संघ द्वारा इन सम्मेलनों की अवधि 20 दिसंबर से 20 जनवरी निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 जनवरी तक कर दिया गया। इस अवधि में भोपाल की लगभग 289 बस्तियों में सफलतापूर्वक हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए।

अवधपुरी परिक्षेत्र जनकल्याण महासमिति के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि महासमिति के नेतृत्व में अवधपुरी क्षेत्र में तीन प्रमुख हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए, साथ ही दो सम्मेलनों में सहयोगी भूमिका निभाई गई। इन आयोजनों के माध्यम से अवधपुरी क्षेत्र की लगभग 61 कॉलोनियों के नागरिकों को हिंदुत्व एवं सांस्कृतिक चेतना से जोड़ने का प्रयास किया गया।

क्रमशः अमृतपुरी बस्ती, सुरभि बस्ती, प्रज्ञा बस्ती में सफल आयोजनों के पश्चात अब अवधपुरी क्षेत्र का अंतिम हिंदू सम्मेलन सिद्धेश्वरी बस्ती में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन पलाश परिसर, टैगोर नगर फेज-2 के सामने स्थित मैदान, (जेवियर स्कूल के पीछे) में संपन्न होगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी सनातनी बंधुओं से आग्रह किया है कि जिन्होंने अब तक किसी हिंदू सम्मेलन में सहभागिता नहीं की है, वे इस अंतिम सम्मेलन में उपस्थित होकर सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक गौरव के इस आयोजन का साक्षी बनें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें