BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

भारत माता की आरती एवं विशाल भंडारे के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। : आकृति बस्ती में धूमधाम से सम्पन्न हुआ हिन्दू सम्मेलन

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Jan 19, 2026

आकृति बस्ती में धूमधाम से सम्पन्न हुआ हिन्दू सम्मेलन

आकृति बस्ती में आयोजित हिन्दू सम्मेलन का आयोजन अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में आकृति गार्डेंस, गोमती कॉलोनी, आकाश नगर, नया बसेरा, राजीव नगर, मांडवा बस्ती एवं नवग्रह परिसर के निवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम में परम पूज्य गुरुदेव श्री सुदेश शांडिल्य जी (करुणाधाम आश्रम), पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री कप्तान सिंह सोलंकी जी, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक श्री सुधीर दाते जी, क्षेत्रीय विधायक श्री भगवान दास सबनानी जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सम्मेलन में वरिष्ठ कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री नूपुर माहौर एवं समूह द्वारा भरतनाट्यम शैली में गणेश वंदना से हुआ। वरिष्ठ वायलिन वादक एवं दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक श्री एस. एल. कंडारा जी तथा वरिष्ठ पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रख्यात गायक श्री उल्हास तैलंग जी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके अतिरिक्त दशावतार की नाट्य प्रस्तुति एवं भट्ट समाज द्वारा कठपुतली प्रदर्शन के माध्यम से देशभक्ति एवं नशा मुक्ति का प्रेरक संदेश दिया गया।

अपने उद्बोधन में परम पूज्य गुरुदेव श्री सुदेश शांडिल्य जी ने हिंदू समाज को एकजुट रहने एवं समरसता का संदेश दिया। श्री सुधीर दाते जी ने स्वदेशी, आदर्श कुटुंब और सामाजिक एकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में श्री कप्तान सिंह सोलंकी जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, जिसके पश्चात भारत माता की आरती एवं विशाल भंडारे के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।

इस अवसर पर लगभग 3500 स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें