BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से इस सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाया : एनसीसी इकाई द्वारा शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Oct 2, 2025

एनसीसी इकाई द्वारा शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

92 विद्यार्थियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 16 कैडेट्स ने किया रक्तदान

भोपाल। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल की एनसीसी इकाई द्वारा दिनांक 29 सितंबर 2025 को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. तरुण राजपूत (डायरेक्टर, तत्पर ब्लड बैंक) तथा डॉ. धर्मेंद्र दीक्षित (शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल) का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय सभागार में एक ओर रक्तदान शिविर तथा दूसरी ओर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ।

रक्तदान शिविर का संचालन तत्पर ब्लड बैंक के सहयोग से तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर समाजसेविका श्रीमती प्रीति राजपूत ने 17 से 22 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं उनसे जुड़ी समस्याओं पर विशेष व्याख्यान दिया तथा छात्राओं की काउंसलिंग भी की।

रक्तदान शिविर में एनसीसी के 16 कैडेट्स ने रक्तदान किया, जबकि 92 विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने स्वास्थ्य परीक्षण में भाग लिया।

महाविद्यालय प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा—

“रक्तदान को जीवनदान कहा गया है। यह ऐसा दान है जो धर्म, जाति और वर्ग से परे होकर मानवता की सेवा करता है। हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से इस सामाजिक उत्तरदायित्व को निभाके अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर को विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता एवं जीवनशैली सुधार पर बल दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए प्राचार्य ने डॉ. धर्मेंद्र दीक्षित की टीम — डॉ. प्रकाश चौहान, डॉ. दीपिका साहू, डॉ. प्रियंका चौहान, डॉ. कृति सिंह, डॉ. मुकुल प्रजापति — तथा तत्पर ब्लड बैंक के डॉ. सुनील व श्रीमती प्रीति राजपूत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम संयोजक ले. आराधना धुर्वे को आयोजन की सफलता हेतु विशेष बधाई दी गई।


विज्ञापन

जरूरी खबरें