BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया : भोपाल दुर्गा वाहिनी द्वारा शौर्य शक्ति यात्रा एवं शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Sep 28, 2025

दुर्गा वाहिनी द्वारा शौर्य शक्ति यात्रा एवं शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन

भोपाल, 28 सितम्बर 2025

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत कार्यरत दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज प्रांत कार्यालय, भोपाल में शौर्य शक्ति यात्रा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पूज्य साध्वी प्रज्ञा सिंह दीदी एवं पूज्य साध्वी रंजना दीदी मंचासीन रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जी ने दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म के गौरवशाली इतिहास को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया है, जबकि वास्तव में भारतीय नारी शक्ति सदियों से त्याग, पराक्रम और नेतृत्व का प्रतीक रही है। उन्होंने रानी दुर्गावती, रानी पद्मावती और अहिल्याबाई होलकर जैसी वीरांगनाओं के जीवन प्रसंगों से सभी का मार्गदर्शन किया।

शस्त्र पूजन के पश्चात शौर्य शक्ति यात्रा का शुभारंभ जिला वीर सावरकर प्रांत कार्यालय से हुआ। यह यात्रा बस स्टैंड, घोड़ा नक्कास, जुमराती, लौहा बाजार और लखेरा क्षेत्र से होती हुई भवानी चौक सोमवारे पहुँची। यहां मां भारती और मां दुर्गा की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे मार्ग में दुर्गा वाहिनी की युवतियों और मातृ शक्ति की बहनों ने जयघोष के साथ शौर्य और संस्कृति का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह जी, प्रांत मंत्री श्री नवल सिंह भदौरिया जी, कुमारी दीपा शर्मा (प्रांत सह संयोजिका, दुर्गा वाहिनी), भोपाल विभाग मंत्री जीवन शर्मा, विभाग सह मंत्री हरिओम शर्मा जी सहित सभी जिलों से दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने नारी शक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने, आत्मरक्षा, नारी सम्मान और राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया।

प्रचार प्रसार विभाग, भोपाल विभाग


विज्ञापन

जरूरी खबरें