अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलाय मंदिर, कांचीमठ में भगवान श्रीकृष्ण : जन्माष्टमी पर मध्यस्वामी मलाय मंदिर में श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार
Ashwani Kumar Sinha
Fri, Sep 4, 2026
जन्माष्टमी पर मध्यस्वामी मलाय मंदिर में श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार
पुष्प सज्जा, मोरपंख और फलों से सजे भगवान श्रीकृष्ण; विशेष पूजा-अर्चना एवं भोग-प्रसाद का हुआ आयोजन
भोपाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अरेरा कॉलोनी स्थित मध्यस्वामी मलाय मंदिर, कांचीमठ में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य एवं मनोहारी श्रृंगार किया गया। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पमालाओं एवं पारंपरिक सजावट से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य विग्रह को सुंदर पुष्पों एवं मोरपंख से अलंकृत किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के फलों एवं विशेष नैवेद्य का भोग अर्पित किया गया। वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। मंदिर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर सुख-शांति एवं परिवार के मंगल की प्रार्थना की।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भोग एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वैदिक पंडित श्री ए. एस. रामनाथ शास्त्री (Head Priest) के मार्गदर्शन में संपन्न हुए इस आयोजन ने जन्माष्टमी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक विशेष बना दिया।
मध्यस्वामी मलाय मंदिर, कांचीमठ, अरेरा कॉलोनी, E-7, 12 नंबर बस स्टॉप के पास, भोपाल।
विज्ञापन