नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स, भोपाल : भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य नमूने
Ashwani Kumar Sinha
Wed, Feb 18, 2026
भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य नमूने
भोपाल। आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल द्वारा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
कार्रवाई के दौरान करोंद चौराहा स्थित दीनदयाल रसोई से आलू-मटर की सब्जी, गेहूं आटे की रोटी एवं पका चावल के नमूने लिए गए। वहीं जे.के. रोड स्थित डी.के. राजोरिया रेस्टोरेंट से तुअर दाल, मूंग दाल, चना दाल और सोयाबीन तेल के नमूने संकलित किए गए। इसके अलावा भौंरी स्थित आईआईएसईआर कैंपस के मैस-5 (संचालक फर्म आई.एस. औबेरोय) से बेसन, मसूर दाल, चना दाल और तुअर दाल के नमूने लिए गए।
सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन