विश्वसनीय विक्रेताओं से ही खरीदारी करें और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की : दीपावली से पहले भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 700 किलो से अधिक एनालॉग पनीर जब्त
Ashwani Kumar Sinha
Wed, Oct 28, 2026
दीपावली से पहले भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 700 किलो से अधिक एनालॉग पनीर जब्त
मुरैना से आया था पनीर, कीमत करीब 2.5 लाख रुपये; खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
भोपाल। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में भोपाल जिले की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने देर रात करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर कार्रवाई करते हुए मुरैना से लाया गया 700 किलोग्राम से अधिक एनालॉग पनीर जब्त किया। जब्त पनीर की अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई गई है।Unordered List
नियंत्रक श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन एवं भोपाल कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्र के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने पनीर से संबंधित बिल्टी और बिल के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दीपावली के दौरान मिठाइयों, दूध एवं दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ने के कारण खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की कार्रवाई जारी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की अपील: त्योहारों के दौ
रान दूध एवं दुग्ध उत्पाद खरीदते समय विश्वसनीय विक्रेताओं से ही खरीदारी करें और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना संबंधित विभाग को दें।
विज्ञापन