BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

प्लैटिनम प्लाजा स्थित शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट सहित शहर के कई प्रमुख खा : कीड़ा मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट से सैंडविच व मैदा के नमूने लिए गए

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Jun 16, 2026

कीड़ा मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट से सैंडविच व मैदा के नमूने लिए गए

भोपाल, 16 जून। राजधानी भोपाल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्लैटिनम प्लाजा स्थित शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट सहित शहर के कई प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

प्लैटिनम प्लाजा स्थित शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट के विरुद्ध अशोका गार्डन निवासी शोभा अहिरवार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार रेस्टोरेंट से खरीदे गए सैंडविच में कीड़ा पाया गया था। शिकायत के समर्थन में उपलब्ध कराए गए फोटो, वीडियो एवं खरीद बिल के आधार पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुनेश पटेल, पंकज श्रीवास्तव, भोजराज सिंह धाकड़ एवं साधना सक्सेना उपस्थित रहे। टीम ने रेस्टोरेंट से सैंडविच एवं मैदा के नमूने संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे हैं। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कीट नियंत्रण (पेस्ट कंट्रोल) व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

इसी अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग ने न्यू मार्केट स्थित ताप्ती रेस्टोरेंट, ईदगाह हिल्स स्थित सागर गहरे तथा 11 नंबर बस स्टॉप स्थित गोकुल स्वीट्स का भी निरीक्षण किया। इन प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री के भंडारण, स्वच्छता व्यवस्था, निर्माण प्रक्रिया तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रकरणों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें