BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

अजीनोमोटो, विनेगर, कृत्रिम फ्लेवर एवं रंगों का उपयोग कम मात्रा में : शिवाजीनगर हॉकर्स कॉर्नर में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Apr 10, 2025

शिवाजीनगर हॉकर्स कॉर्नर में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भोपाल, 10 अप्रैल 2025 – कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में जिले में स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शिवाजीनगर स्थित हॉकर्स कॉर्नर में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए खाद्य सुरक्षा विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन, भोपाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्ता युक्त खाद्य निर्माण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कारोबारियों को बताया कि मोनो सोडियम ग्लूटामेट (व्यावसायिक नाम - अजीनोमोटो), विनेगर, कृत्रिम फ्लेवर एवं रंगों का उपयोग केवल निर्धारित मात्रा में ही किया जाना चाहिए।

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि समोसे, कचौड़ी जैसे तले हुए खाद्य पदार्थों को तैयार करने के लिए उपयोग में लाए गए तेल का प्रयोग तीन बार से अधिक न किया जाए। सभी विक्रेताओं को खाद्य सामग्री के सम्पर्क में आते समय स्वच्छ कपड़े पहनना (जैसे कि एप्रन और ग्लव्स) अनिवार्य बताया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार दुबे ने जानकारी दी कि कलेक्टर के निर्देशानुसार आगामी दिनों में भोपाल के विभिन्न कॉलेजों एवं विद्यालयों में भी इस तरह के प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्रों को भी सुरक्षित खाद्य आदतों की जानकारी दी जा सके।

इस पहल का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराना है तथा खाद्य कारोबारियों को नियमों एवं मानकों के प्रति जागरूक बनाना है।


विज्ञापन

जरूरी खबरें