BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

नमूनों की जांच राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में कराई जाएगी : उपभोक्ता शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, पिज्जा हट और आनंदम रेस्टोरेंट से लिए गए खाद्य नमूने

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Jul 20, 2026

उपभोक्ता शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, पिज्जा हट और आनंदम रेस्टोरेंट से लिए गए खाद्य नमूने

भोपाल। उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर के दो प्रतिष्ठानों—पिज्जा हट (द सैफायर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड), होशंगाबाद रोड और आनंदम रेस्टोरेंट, लालघाटी—का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं।

कलेक्टर भोपाल के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के तहत पहली शिकायत सीएम हेल्पलाइन (शिकायत क्रमांक 38770596) के माध्यम से प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि स्विगी के जरिए पिज्जा हट से मंगाए गए पास्ता का सेवन करने के बाद एक बालक के होंठ और गाल पर सूजन आ गई। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर पास्ता, व्हाइट बेस, चीज़ एवं चीज़ स्प्रेड के नमूने विधिवत संग्रहित किए तथा प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर वैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ की।

दूसरी कार्रवाई लालघाटी स्थित आनंदम रेस्टोरेंट में लस्सी में कीड़ा मिलने की शिकायत के आधार पर की गई। निरीक्षण के दौरान लस्सी, दही, सोया चाप, पनीर एवं बेसन सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए तथा संबंधित प्रतिष्ठान को भी नोटिस जारी किया गया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि दोनों मामलों में नमूनों की जांच राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में कराई जाएगी। यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक, पंकज श्रीवास्तव, अरुणेश कुमार पटेल एवं श्रीमती साधना सक्सेना शामिल रहे।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता या सुरक्षा संबंधी किसी भी शिकायत की सूचना तत्काल सीएम हेल्पलाइन, एफएसएसएआई के फूड सेफ्टी कनेक्ट पोर्टल अथवा स्थानीय खाद्य सुरक्षा कार्यालय को दें, ताकि समयबद्ध जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें