BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

शुद्ध दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त : गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग,

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Feb 21, 2026

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग से प्राप्त शिकायत के क्रम में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, जिला भोपाल द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से फास्ट फूड एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर मौके पर ही जांच की गई।

लालघाटी हाकर्स कॉर्नर स्थित सागर गैरे से टोमेटो सॉस, चाउमीन, नूडल्स एवं मंचूरियन, शर्मा विष्णु फास्ट फूड से राइस पनीर, चाउमीन व नूडल्स, मामाजी जलेबी से बेसन लड्डू एवं मावा जलेबी, आनंदम फैमिली रेस्टोरेंट से चाउमीन, नूडल्स व मंचूरियन तथा माँ अन्नपूर्णा भोजनालय से चाउमीन, नूडल्स, हरी एवं लाल चटनी के नमूने लिए गए।

कुल 5 प्रतिष्ठानों से 25 खाद्य पदार्थों के नमूनों की मौके पर जांच की गई। इस दौरान सभी फास्ट फूड एवं रेस्टोरेंट संचालकों को अजीनोमोटो के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए इसके उपयोग से परहेज करने की सलाह दी गई।

इसके अतिरिक्त आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शुद्ध दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त दल द्वारा जिला सीहोर की कमलेश मेवाड़ा डेयरी के चलित दुग्ध वाहन से गाय एवं भैंस के दूध के नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजने हेतु संग्रहित किए गए। खाद्य अनुज्ञप्ति न होने पर संबंधित के विरुद्ध प्रकरण भी निर्मित किया गया।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री भोजराज धाकड़ एवं एमएफटीएल केमिस्ट श्री अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें