BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

उपभोक्ता समस्याओं का समाधान सामंजस्य, समानता और संवाद से : शोषण मुक्त हो ग्राहक: अलंकार वशिष्ठ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मासिक बैठक संपन्न

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Jul 27, 2025

शोषण मुक्त हो ग्राहक: अलंकार वशिष्ठ
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मासिक बैठक संपन्न

अशोकनगर, 27 जुलाई।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की मासिक बैठक सरस्वती स्कूल में आज संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से हुई। इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों का परिचय हुआ।

बैठक में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी अनिल श्रीवास्तव ने संगठन के उद्देश्य और कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति जन्म से मृत्यु तक ग्राहक रहता है, इसलिए उसके अधिकारों का ज्ञान जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी ग्राहक ठगी का शिकार न बने।

मध्य भारत प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने साइबर क्राइम और पर्यावरण संरक्षण पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “जल बनाया नहीं जा सकता, केवल बचाया जा सकता है। सभी को पेड़ लगाना और उनकी रक्षा करनी चाहिए, जिससे स्वच्छ वातावरण बना रहे।”

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि उपभोक्ता समस्याओं का समाधान सामंजस्य, समानता और संवाद के माध्यम से किया जाएगा।

इस दौरान चंद्रमोहन सोनी को जिला सह संयोजक और राजेंद्र सिंह बरखेड़ा को मीडिया जिला संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में जिला संयोजक राजेंद्र सिंह गरेठी, जिला गुना सचिव विट्ठल अहिरवार, बसंत कुमार जैन, रणबीर विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, रिति रमन, घनश्याम परमार, सियाराम सिंह, आकाश चंदेल, गजम यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


विज्ञापन

जरूरी खबरें