BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

अखिल भारतीय सह सामाजिक सद्भाव कार्य प्रमुख श्री बलिराम जी ने सामाजिक : सामाजिक सद्भाव के कार्य में जीवंत संपर्क और समाज की सज्जन शक्ति को जोड़ने पर बल

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Jul 20, 2026

सामाजिक सद्भाव के कार्य में जीवंत संपर्क और समाज की सज्जन शक्ति को जोड़ने पर बल

भोपाल, 20 जुलाई 2026। अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव कार्य के अंतर्गत सोमवार को एकलव्य संकुल, वनवासी कल्याण परिषद, एम.पी. नगर (गायत्री मंदिर के समीप) में विभागीय पाथेय एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सह सामाजिक सद्भाव कार्य प्रमुख श्री बलिराम जी ने सामाजिक सद्भाव के कार्य की कार्यपद्धति, संगठनात्मक संरचना तथा समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सतत संपर्क की आवश्यकता पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

कार्यशाला में बताया गया कि जिला टोली एवं नगर टोली की कार्यप्रणाली अलग-अलग है। जिला टोली का कार्य धार्मिक नेतृत्व, आध्यात्मिक नेतृत्व तथा सामाजिक जाति-बिरादरी के प्रमुख व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित करना है, जबकि नगर टोली का मुख्य फोकस सामाजिक जाति-बिरादरी के नेतृत्व के साथ नियमित संपर्क बनाए रखना है।

मार्गदर्शन में बताया गया कि नगर टोली में सामान्यतः 8 से 12 सदस्यों का गठन किया जाए। जिला टोली में युवा, वयस्क एवं मातृशक्ति का समुचित प्रतिनिधित्व रहे। नगर स्तर पर प्रत्येक तीन माह में सामाजिक बैठक आयोजित करने तथा सूचीबद्ध सभी समाज प्रमुखों से निरंतर जीवंत संपर्क बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं को चार प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया गया—

समाज प्रमुखों की सुव्यवस्थित सूची तैयार करना।

यह स्पष्ट करना कि किन-किन वर्गों एवं व्यक्तियों के बीच कार्य करना है।

सूचीबद्ध व्यक्तियों से नियमित रूप से व्यक्तिगत संपर्क एवं भेंट करना।

सभी समाज प्रमुखों के साथ निरंतर जीवंत एवं आत्मीय संपर्क बनाए रखना।

कार्यशाला में यह भी स्पष्ट किया गया कि केवल बैठकें आयोजित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को दायित्व एवं कार्य भी सौंपे जाएँ, जिससे समाज में निरंतर सक्रियता बनी रहे। बैठकों में समाज के प्रमुख व्यक्तियों की सहभागिता रहती है, जबकि विभिन्न कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। समाज की सज्जन शक्ति को संगठित कर समाज में जागरूकता एवं समरसता का वातावरण निर्मित करना ही सामाजिक सद्भाव कार्य का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में भोपाल विभाग संघचालक श्री सोमकांत उमालकर जी, भोपाल विभाग सामाजिक सद्भाव संयोजक श्री विनोद पाणिकर जी, छह मातृशक्ति प्रतिनिधियों सहित भोपाल विभाग के सभी जिलों एवं नगरों के सामाजिक सद्भाव कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें