BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

लक्ष्य तुलसी बस्ती को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बस्ती के रूप : तुलसी बस्ती के पांचों मोहल्लों में चलेगा इको ब्रिक्स अभियान

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Jun 3, 2026

तुलसी बस्ती के पांचों मोहल्लों में चलेगा इको ब्रिक्स अभियान

भोपाल। पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भगत सिंह शाखा, तुलसी बस्ती, महावीर नगर द्वारा इको ब्रिक्स अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य है कि "हमारे घर से एक भी प्लास्टिक बाहर न जाए" तथा प्लास्टिक कचरे का उपयोगी रूप में संग्रह और पुनः उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

अभियान के अंतर्गत तुलसी बस्ती के सभी पांच मोहल्लों में जनजागरण किया जाएगा तथा प्रत्येक परिवार को अपने घर में इको ब्रिक्स बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर संपर्क कर अभियान की जानकारी दी जाएगी और प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इको ब्रिक्स ऐसी प्लास्टिक बोतलें होती हैं जिनमें साफ एवं सूखा प्लास्टिक कचरा भरकर उसे पूरी तरह सघन बना दिया जाता है। इनका उपयोग बेंच, गार्डन की बाउंड्री, सजावटी संरचनाओं तथा अन्य सामुदायिक निर्माण कार्यों में किया जा सकता है।

अभियान के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया जाएगा कि प्लास्टिक कचरे को खुले में फेंकने या जलाने के बजाय उसे सुरक्षित रूप से एकत्र कर उपयोगी संसाधन में बदला जा सकता है। इससे पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी तथा स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।

भगत सिंह शाखा के कार्यकर्ताओं ने तुलसी बस्ती के सभी परिवारों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि यदि प्रत्येक परिवार नियमित रूप से इको ब्रिक्स तैयार करे तो क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

अभियान का लक्ष्य तुलसी बस्ती को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बस्ती के रूप में विकसित करना है। इसके लिए सभी पांचों मोहल्लों के परिवारों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

स्वच्छ बस्ती – स्वस्थ समाज – सुरक्षित पर्यावरण

विज्ञापन

जरूरी खबरें