: मप्र पुलिस की एपीके फाइल डाउनलोड न करें, धोखा संभव
Admin
Thu, Aug 22, 2024
साइबर क्राइम पुलिस की एडवायजरी
मप्र पुलिस की एपीके फाइल डाउनलोड न करें, धोखा संभव
भोपाल | समय-समय पर ठगी के तरीके बदलने वाले साइबर अपराधियों ने अब एक नया तरीका अख्तियार किया है। लोगों को भरोसे में लेने के मकसद से जालसाज इन दिनों मध्य प्रदेश पुलिस के नाम से एक एपीके फाइल शेयर कर रहे हैं। एपीके फाइल यानी एंड्रॉयड एप्लीकेशन पैकेज के जरिए कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई जा सकती है।
इस तरह की फाइल सोशल मीडिया पर शेयर होने की जानकारी भोपाल साइबर क्राइम पुलिस को मिली है। इसके बाद पुलिस ने एक एडवायजरी जारी करते हुए, लोगों को आगाह रहने की सलाह दी है। डीसीपी क्राइम अखिल पटेल ने बताया कि फिलहाल इस तरीके से किसी तरह की कोई ठगी की शिकायत नहीं आई है, फिर भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसके बाद भी आपके साथ कोई साइबर फ्रॉड होता है तो नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9479990636 पर शिकायत दर्ज करवाएं।
सावधानी ही बचाव
• सोशल मीडिया या मैसेजिंग एप पर शेयर किए गए
अज्ञात स्रोतों से कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
• केवल आधिकारिक स्त्रोत से ही एप्लीकेशन डाउनलोड करें।
• संदिग्ध लिंक पर भी क्लिक करने से बचें।
• अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी शेयर न करें।
• अपना गोपनीय पासवर्ड काफी स्ट्रॉन्ग बनाएं, ताकि
उसे आसानी से क्रेक न किया जा सके।
विज्ञापन