BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

शीघ्र कार्रवाई नहीं होती, तो इस मुद्दे को सार्वजनिक मंच पर : भोपाल में फार्मेसी पंजीयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग — अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का रजिस्ट्रार को पत्र

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Aug 12, 2025

भोपाल में फार्मेसी पंजीयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग — अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का रजिस्ट्रार को पत्र

भोपाल, 12 अगस्त —
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भोपाल महानगर ने मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन ने बताया कि काउंसिल कार्यालय में आवेदकों की सुविधा के लिए आवश्यक जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं है, जिससे छात्र और युवा फार्मासिस्ट अनावश्यक परेशानी का सामना कर रहे हैं।

मुख्य मांगें

  1. लोक सूचना अधिकारी का नाम, पद, पता और संपर्क नंबर बाहर स्पष्ट रूप से बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाए।

  2. फार्मेसी पंजीयन आवेदन के निराकरण की और कमी/सुधार के बाद , तय समयावधि सार्वजनिक की जाए।

  3. आवेदन में कमी/त्रुटि की सूचना कितने दिनों में दी जाएगी, इसकी स्पष्ट प्रक्रिया तय हो।

  4. सुधार के बाद अंतिम निराकरण के लिए अधिकतम समय सीमा तय हो।

  5. फार्मेसी काउंसिल के सभी सदस्यों के नाम और संपर्क नंबर दीवार पर चस्पा किए जाएं।

ग्राहक पंचायत ने अपने पत्र में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 और मध्य प्रदेश समयबद्ध सेवा वितरण अधिनियम, 2010 का हवाला देते हुए कहा कि प्रत्येक सार्वजनिक प्राधिकरण का दायित्व है कि वह अपनी प्रक्रियाओं और समयसीमा से संबंधित सूचनाएँ जनसुलभ रूप में प्रदर्शित करे।

ग्राहक पंचायत महानगर विधि आयाम प्रमुख अश्वनी कुमार सिन्हा,, महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र रघुवंशी ने चेतावनी दी है कि यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती, तो इस मुद्दे को सार्वजनिक मंच पर और अधिक जोर-शोर से उठाया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें