BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: भोपाल में, सेवा भारती एवं कैरियर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया संविधान दिवस

Admin

Tue, Nov 26, 2024
संविधान दिवस सेवा भारती एवं कैरियर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मनाया गया। सेवा भारती वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र और करियर कॉलेज ऑफ़ लॉ भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस करियर सभागार गोविंदपुरा दशहरा मैदान में मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक जी पांडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रांत संघ चालक, मुख्य वक्ता श्री सुभाष काला जी विशेष अतिथि श्री शिव मंगल सिंह सेवानिवृत्ति न्यायाधीश , अध्यक्ष सेवा भारती महानगर एवं प्रांतीय अध्यक्ष सेवा भारती वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र, मुख्य वक्ता श्री सुभाष काला जी, कर सलाहकार, श्री मनीष राजोरिया जी अध्यक्ष करियर कॉलेज इंस्टीट्यूशंस भोपाल, करियर कॉलेज ऑफ़ लॉ प्राचार्य श्री अनिल कुमार दीक्षित जी अतिथियों ने दीप प्रचलन कर भारत माता के फोटो पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत उन्हें टीका लगाकर पौधा भेंट कर किया गया, इसमें केंद्र की ओर से श्री सुनील पटेल मनोवैज्ञानिक श्री विकास पिंपलकर, मनोवैज्ञानिक ,श्रीमती ज्योत्स्ना सक्सेना अधिवक्ता मध्यस्थ, साइको लीगल काउंसलर एवं सीमा चंदेल एवम् कैरियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने सहयोग किया । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के द्वारा संविधान की उद्देशिका,नीति निर्देशक तत्व एवं अधिकार के विषय में जानकारी दी। इन विद्यार्थियों ने संविधान दिवस पर अपने लिए विचार व्यक्ति की । 1) निधि परमार 2) पलक मिश्रा 3) दीक्षा कुमारी 4) श्रुति रॉय कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे आदरणीय श्री अशोक पांडे जी द्वारा संविधान दिवस को मनाना ही काफी नहीं बल्कि उसे अपने जीवन में आत्मसात करना अति महत्वपूर्ण है इस संदेश के साथ उन्होंने अपना अध्यक्ष उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का आभार व्यक्त करने हेतु आदरणीय श्री मनीष राजोरिया जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा संविधान के सभी संदेशों को वे आत्मसात करें एवं भविष्य की अधिवक्ता होने पर आप सभी अपने कर्तव्यों एवं अपने दायित्वों का अच्छा निर्वहन करेंगे ऐसा व्यक्तित्व विकास करें। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रचना पुरोहित केंद्र की प्रांत सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें