BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

शिकायत कहां और कैसे करें? : सोना खरीदने से पहले BIS हॉलमार्क की जांच करें, शिकायत के लिए BIS CARE ऐप का उपयोग करें

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Mar 21, 2025

सोना खरीदने से पहले BIS हॉलमार्क की जांच करें, शिकायत के लिए BIS CARE ऐप का उपयोग करें

भोपाल, मध्य प्रदेश प्रशासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा आज मिंटो हॉल में राज्य स्तरीय उपभोक्ता अधिकार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित था जिसमें भारतीय मानक ब्यूरो के भोपाल कार्यालय की अधिकारी आकांक्षा मिश्रा द्वारा यह जानकारी दी गई कि, आप आभूषण खरीदने जा रहे हैं, तो BIS हॉलमार्क की जांच करना न भूलें। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने सोने की शुद्धता की पुष्टि के लिए हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया है। अब ग्राहक BIS CARE मोबाइल ऐप के जरिए किसी भी आभूषण की हॉलमार्किंग की सत्यता जांच सकते हैं और यदि कोई गड़बड़ी मिले तो शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

कैसे करें हॉलमार्क की जांच?

  1. BIS हॉलमार्क का 6-अंकों वाला अल्फ़ान्यूमेरिक कोड (HUID) देखें।

  2. BIS CARE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

  3. ऐप में HUID नंबर दर्ज करें और सोने की शुद्धता की पुष्टि करें।

  4. यदि हॉलमार्क गलत या नकली हो, तो सीधे ऐप से शिकायत दर्ज करें।

शिकायत कहां और कैसे करें?

  • BIS CARE ऐप: मोबाइल ऐप के माध्यम से नकली हॉलमार्क की रिपोर्ट करें।

  • BIS शिकायत पोर्टल: www.bis.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

  • टोल-फ्री नंबर: 1800-11-5500 पर कॉल कर समस्या बताएं।

ग्राहकों के लिए अलर्ट!

  • हॉलमार्क के बिना सोना न खरीदें।

  • हॉलमार्क लगा सोना 24,23,22,20 ,18,14 कैरेट में उपलब्ध रहता हैं का ही चयन करें।

  • दुकानदार से BIS प्रमाणित बिल लेना न भूलें।

BIS हॉलमार्किंग से ग्राहकों को ठगी से बचाने और ज्वेलरी बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी। अब जागरूक ग्राहक बने और BIS CARE ऐप का उपयोग करके ही सोने की खरीदारी करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें