BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

छह खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे : रुद्रांश डेयरी पर बड़ी कार्रवाई, 32 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने लाइसेंस किया आगामी आदेश

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Aug 20, 2026

रुद्रांश डेयरी पर बड़ी कार्रवाई, 32 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने लाइसेंस किया आगामी आदेश तक निलंबित

सीहोर। मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल संभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल ने सीहोर के पचामा स्थित रुद्रांश डेयरी पर कार्रवाई करते हुए करीब 32 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर का अनुमानित मूल्य 7 लाख 68 हजार रुपये बताया गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने फर्म का खाद्य लाइसेंस भी जनहित एवं मानव स्वास्थ्य की दृष्टि से आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक मनोज पुष्प के निर्देश पर 19 अगस्त 2026 को संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने पचामा-महोरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित रुद्रांश डेयरी का औचक निरीक्षण किया। टीम में उड़नदस्ता दल के अरुणेश पटेल एवं धर्मेन्द्र नुनईयां तथा स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

निर्माण स्थल पर मिलीं स्वच्छता संबंधी गंभीर कमियां

निरीक्षण के दौरान डेयरी में पनीर का निर्माण एवं बड़ी मात्रा में उसका संग्रहण पाया गया। निर्माण स्थल पर नमक और शक्कर भी संग्रहित मिले। पनीर निर्माण स्थल का फर्श टूटा हुआ तथा नालियां खुली अवस्था में पाई गईं। निर्माण क्षेत्र के पास कर्मचारियों द्वारा गुटखा खाकर थूकने के प्रमाण भी मिले।

निरीक्षण के दौरान फर्म द्वारा आवश्यक मेडिकल एग्जामिनेशन प्रमाण-पत्र, पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र तथा निर्माण में प्रयुक्त पानी की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जा सकी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार उक्त परिस्थितियां खाद्य स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं।

छह खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

कार्रवाई के दौरान लो-फैट पनीर, खुला पनीर, नमक, शक्कर, मिक्स दूध तथा बिना लेबल वाले पैक्ड पनीर के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

अधिकारियों ने मौके पर रखे 32 क्विंटल पनीर को जब्त कर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। पनीर के वास्तव में अमानक अथवा एनालॉग होने की अंतिम स्थिति प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

खाद्य लाइसेंस आगामी आदेश तक निलंबित

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों दीपाली कांगे, ज्योति बंसल एवं अखिलेश गंगवाल के 20 अगस्त के प्रतिवेदन के आधार पर अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा नियम-विनियम 2011 के तहत निर्धारित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी अपेक्षाओं का पालन नहीं पाए जाने पर रुद्रांश डेयरी का खाद्य लाइसेंस क्रमांक 11424050000009 आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया।

फर्म के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसके निष्कर्षों के आधार पर संबंधित फर्म के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी एडलिन पन्ना, भावना ठाकुर, ज्योति बंसल, दीपाली कांगे एवं अखिलेश गंगवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें