: भोपाल, आलू के नमूनों की जांच, रसायनों की पुष्टि नहीं,पान मसाला आदि के 13 नमूने लिये गये
Admin
Mon, Nov 18, 2024
कार्यालय अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन,भोपाल द्वारा कई दुकानों की जांच आज दिनांक 18/11/24 को
आलू के नमूनों की जांच, रसायनों की पुष्टि नहीं
एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र में पुराने आलू को रसायनों के उपयोग से नया आलू बनाकर बेचने की खबर को संज्ञान में लेते हुये खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों से आलू के छः नमूने एकत्र किये गये जिनकी जांच तत्काल ईदगाह हिल्स, भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से करायी गई। प्रयोगशाला से कराई गई स्क्रीनिंग (प्राथमिक जांच) में आलू के किसी भी नमूने में अमोनिया अथवा अन्य हानिकारक रसायन के उपस्थिति की पुष्टि नहीं हुई है।
पान मसाला आदि के 13 नमूने लिये गये
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के आदेशानुसार नगर में स्थित पान मसाला विकय केन्द्रों से पान मसाला आदि के कुल 13 नमूने एकत्र किये गये। आज निरीक्षण किये गये प्रतिष्ठानों में पुराना कबाड़खाना स्थित दीपक ट्रेडर्स से राजश्री पान मसाला के दो, तारेश सुपारी स्टोर से पानमसाला कमला पसन्द तथा स्वीटी सुपारी, जुमेराती स्थित मे. नानकराम हरपालदास से पान मसाला पानबहार तथा पान चटनी एवं ओमश्री इंटरप्राइजेस से पान मसाला तानसेन, चुटकी माउथफ्रेशनर तथा बम्बईया चॉको गोल्ड के नमूने लिये गये। सभी नमूने वैज्ञानिक परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल प्रेषित किये गये। जांच उपरांत अमानक पाये जाने पर संबंधित रिटेलर / वितरक / निर्माताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी ।
विज्ञापन