BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

विषय “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की दिशा में : भोपाल। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में 26 एवं 27 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दो

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Feb 27, 2026

भोपाल। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में 26 एवं 27 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बीबीए एवं बीसीए विभाग के मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को एमपी कौंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा प्रायोजित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की दिशा में” तथा उपविषय “प्रयोग से प्रगति तक” रखा गया। दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान पर आधारित रंगोली, ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, महिला वैज्ञानिकों की भूमिका पर व्याख्यान तथा महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन के जीवन पर आधारित लघु फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के साथ हुआ। प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल राजपूत एवं डॉ. संदीप सिंघई रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान छात्रों ने अपने-अपने मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं दैनिक जीवन में उनके उपयोग को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि डॉ. आलोक वर्मा रहे।

इस आयोजन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, योगदान एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. माहेश्वरी निरंजन पटेल तथा सह-संयोजक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव एवं श्रीमती हर्षलता सोनी रहीं, जिनके कुशल संयोजन से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रोशनी, श्रीमती सुलक्षणा दुबे, श्री हृदेश पाटीदार, श्री सोनू रजक एवं श्री महेश चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेखा उमाड़े द्वारा किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें