BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

नवीन महाविद्यालय में जन सुरक्षा एवं युवा सृजन संवाद कार्यशाला आयोजित : भोपाल, 30 अक्टूबर। मध्य प्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल के अंतर्गत

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Oct 30, 2026

नवीन महाविद्यालय में जन सुरक्षा एवं युवा सृजन संवाद कार्यशाला आयोजित

भोपाल, 30 अक्टूबर। मध्य प्रदेश पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल के अंतर्गत शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में शुक्रवार को ‘जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद कार्यशाला’ आयोजित की गई। महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा 04 एम.पी. बटालियन के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, महिला सुरक्षा, संवैधानिक अधिकार एवं नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कलावती कोरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं को शैक्षणिक ज्ञान के साथ कानून, अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होना भी आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यशाला में थाना प्रभारी श्रीमती किरण पेंद्रो ने बाल संरक्षण एवं बच्चों के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। इंस्पेक्टर श्रीमती आराधना पटेल ने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इंस्पेक्टर श्रीमती सीमा तिवारी ने यातायात नियमों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जानकारी दी।

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आराधना धुर्वे ने भारतीय संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं संवैधानिक कर्तव्यों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया। वहीं सब इंस्पेक्टर श्रीमती संगीता काजले ने महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा एवं कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन एनसीसी कैडेट माही राजपूत एवं दुर्गा मर्सकोले ने किया। अंत में डॉ. अर्पणा कडु ने आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला के बाद विद्यार्थियों को जहांगीराबाद थाने का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। प्रधान आरक्षक श्री लोकेश यादव ने विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस प्रशासन की व्यवस्था एवं दैनिक गतिविधियों से अवगत कराया तथा उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।

कार्यक्रम का संयोजन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आराधना धुर्वे ने किया। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें