1 सितंबर। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य सुरक्षा : भोपाल दूध और खाद्य पदार्थों की जांच, चार डेयरियों से नमूने लिए
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Sep 1, 2026
दूध और खाद्य पदार्थों की जांच, चार डेयरियों से नमूने लिए
भोपाल, 1 सितंबर। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध एवं खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कुछ स्थानों पर रैपिड टेस्टिंग किट से मौके पर प्राथमिक जांच भी की गई।
गांधी मार्केट पिपलानी स्थित फ्रेशको डेयरी में गाय के दूध, भैंस के दूध और मिश्रित दूध सहित कुल पांच नमूनों की रैपिड किट से जांच की गई। मथुरा डेयरी, कोटरा सुल्तानाबाद में भी किट से दूध की मौके पर जांच कर नमूना लिया गया। वहीं कृष्णा डेयरी, कोलार रोड में मिश्रित दूध की किट से प्राथमिक जांच कर नमूना संग्रहित किया गया।
केरवा रोड, मेंडोरी स्थित हाउस नंबर 230 से काजू और कढ़ाई पनीर के नमूने लिए गए। जबकि कोहेफिजा स्थित एक डेयरी नगर निगम द्वारा पूर्व से सील पाए जाने के कारण वहां जांच नहीं हो सकी।
विभाग के अनुसार, संकलित नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान विक्रेताओं और ग्राहकों को खाद्य पदार्थों एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता की प्राथमिक जांच के संबंध में जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन