BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

स्वदेशी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने और आत्मनिर्भर बनाने : भोपाल, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल जी भाईसाहब का एक दिवसीय प्रवास भोपाल में

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Apr 9, 2025


भोपाल में सम्पन्न हुआ माननीय कश्मीरी लाल जी का एक दिवसीय प्रवास
स्वदेशी जागरण मंच की विभागीय बैठक में स्वदेशी, पंच परिवर्तन और वक्फ बोर्ड संशोधन जैसे विषयों पर हुई चर्चा

भोपाल, स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक माननीय कश्मीरी लाल जी भाईसाहब का एक दिवसीय प्रवास भोपाल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंच की विभागीय बैठक स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित की गई।

बैठक में स्वदेशी आंदोलन, पंच परिवर्तन, अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ, तथा वक्फ बोर्ड संशोधन जैसे सामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विचार-विमर्श के दौरान स्वदेशी सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम उठाने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर मंच पर स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक सुधीर जी दांते, विभाग संघचालक एवं स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक सोमकांत जी ओमलकर, तथा मंच की अखिल भारतीय सह महिला प्रमुख श्रीमती प्रतिभा चतुर्वेदी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक ने संगठन की आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ देश के आर्थिक और सांस्कृतिक स्वाभिमान को पुनर्स्थापित करने के लिए स्थानीय स्तर पर जनजागरण की दिशा में भी कार्य करने का संकल्प लिया।

(रिपोर्ट: हेमंत जी)


विज्ञापन

जरूरी खबरें