BREAKING NEWS

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: वाहन का ऑनलाइन चालान कटने पर क्या करे, सहयोग हेतु तीन Eseva केंद्र भोपाल जिला न्यायालय में , जो आपको निःशुल्क सेवाएं प्रदान करता है।

Admin

Sat, Oct 12, 2024
आज के डिजिटल युग में सभी क्षेत्र, अपनी सेवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के सुगमता और पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म को प्रत्येक नागरिक के पहुच में लाने में लगा है। तो आज हम जानेंगे यातायात वाहन चालान के बारे में । बढ़ते वाहनों की संख्या ने यातायात पुलिस द्वारा वाहन संबंधी चालान कार्यवाही की संख्या में बड़ा इजाफा किया है। जो कि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रकार से किया जाता है। वाहन का ऑनलाइन चालान कटने पर कई बार आमजन, मोबाईल पर msg आते ही भुगतान कैसे करें सोच में पड़ जाते हैं (फिर चालान से ज्यादा सहयोग की फीस देनी पड़ जाती हैं), इस बारे में जानकारी न होने पर वे बहुत परेशान हो जाते है। तो मित्रो इस समस्या का निम्न चरणों के माध्यम से समाधान किया जा सकता है:- 1. जब भी आपके वाहन का चालान कटे तो सबसे पहले https://echallan.parivahan.gov.in पर visit करे। इस वेबसाइट पर आप अपनी गाड़ी नम्बर, चालान नम्बर एवं ड्राविंग लायसेंस नम्बर में से किसी भी एक का चुनाव कर अपनी गाड़ी का चालान देख सकते है, तथा उसका ऑनलाइन भुगतान स्वयं या ऑनलाइन कियोस्क या सबंधित यातायात थाना जाकर भी कर सकते है। ध्यान रहे कि इन चालानो का भुगतान हेतु आपको अधिकतम 15 दिवस दिए जाते है। इस वेबसाइट पर आपको कोई समस्या आये तो इसके लिए आप इस वेबसाईट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर का भी प्रयोग कर कर सकते है। 15 दिन की अवधि समाप्त होने पर बिना भुगतान वाले चालान को vertual कोर्ट में प्रेषित कर दिया जाता है। 2. Verual कोर्ट की वेबसाइट https://vcourts.gov.in पर visit करे। यहाँ आप उस क्षेत्र/राज्य/यातायात विभाग का चुनाव करे जिसके द्वारा चालान काटा गया है। उसके बाद Mobile No/Party Name/Chalan No/Vehicle No/CNR No में से किसी भी एक का चुनाव कर आप गाड़ी के चालान की स्थिति देख सकते है। यहाँ भी आपको निर्धारित अवधि में चालान के ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा दी जाती। इस चरण में यह ध्यान देने योग्य है कि बिना हेलमेट वाले चालान जहाँ पहले चरण में 300 रुपये के थे अब वो इस चरण में 1000 रुपये का हो जाता है। निर्धारित समय बीत जाने पर बिना भुगतान वाले चालानों को सम्बन्धित जिले के Regular Court में भेज दिया जाता है। यातायात विभाग द्वारा चालान संबधी सूचनाये आपको आपके Registered मोबाइल नंबर पर समय समय में दी जाती है। 3. यदि आपका चालान रेगुलर कोर्ट में चला जाता हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नही है। आप संबंधित जिला कोर्ट में अपने गाड़ी के संबंधित दस्तावेज जैसे रजिस्ट्रेशन, वाहन बीमा तथा ड्राविंग लायसेंस आदि सहित उपस्थित होकर निर्धारित जुर्माने को भर सकते है। भोपाल जिला कोर्ट परिसर में आप जाएं तो वहाँ कैम्पस के तीन मुख्य द्वार पर ही, तीन Eseva केंद्र जिला न्यायालय द्वारा सभी की सहायता के लिए खोला गया हैं । ये E सेवा केंद्र आपको निःशुल्क सेवाएं प्रदान करता है। गाड़ी के चालान से लेकर उसके भुगतान तक सभी की जानकारियां आप यहाँ निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर आप स्वयं के साथ साथ दुसरो के जीवन को भी संकट में डालते है। इसलिए कृपया यातायात के नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करे। साथ ही अपने आसपास मित्रो परिचितों या परिवार जनों को इसके लिए जागरूक करें। यह समस्त जानकारी "जनहित समाचार डॉट इन" को भोपाल के धर्मेंद्र गौतम के सहयोग से प्राप्त हुई ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें