सत्संग केंद्र सेवा और संस्कार के केंद्र बनें : मिलिंद परांडे : भोपाल, 30 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सत्संग विभाग की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक
Ashwani Kumar Sinha
Sun, Aug 30, 2026
सत्संग केंद्र सेवा और संस्कार के केंद्र बनें : मिलिंद परांडे
भोपाल, 30 अगस्त। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सत्संग विभाग की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक रविवार को रीगल होटल, अवधपुरी, भेल में शुरू हुई। बैठक में विहिप के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि सत्संग समाज जागरण और समाज सुधार का महत्वपूर्ण माध्यम है। सत्संग केंद्र हिंदू समाज के बीच सेवा और संस्कार के केंद्र बनें।
उन्होंने कहा कि पूज्य अशोक सिंघल जी के जन्मशताब्दी वर्ष में प्रत्येक जिला केंद्र पर सत्संग के माध्यम से बाल संस्कार एवं सेवा केंद्र शुरू करने का लक्ष्य रखा जाए। साथ ही युवाओं को रोजगार मार्गदर्शन और नशामुक्ति के लिए भी सत्संग केंद्रों के माध्यम से कार्य किया जाए।


उद्घाटन सत्र में गुफा मंदिर के महंत श्री 1008 राम प्रवेश दास जी महाराज ने कहा कि संत समाज सदैव सामाजिक समरसता का संदेश देता रहा है। उन्होंने विहिप के कार्य को समाज और राष्ट्रहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया।
बैठक में देश के 43 प्रांतों से सत्संग प्रमुख, सह प्रमुख और टोली कार्यकर्ताओं सहित करीब 150 पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक 31 अगस्त को संपन्न होगी।
विज्ञापन