BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सेवा संकल्प अभियान में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर भाषण प्रतियोगिता : भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Sep 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर भाषण प्रतियोगिता

भोपाल। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाषण प्रतियोगिता में एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छ, सशक्त, भ्रष्टाचार-मुक्त और एकजुट भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की तथा संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके साथ ही कैडेट्स ने हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की लोक संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बुंदेलखंडी लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कलावती कोरी ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी सांस्कृतिक विविधता, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों में निहित है। युवाओं को अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

कार्यक्रम की संयोजक एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आराधना धुर्वे ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ सामूहिक प्रयासों से साकार होने वाला संकल्प है। उन्होंने कैडेट्स से स्वच्छता, ईमानदारी, राष्ट्रीय एकता, संविधान के सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें